Bihar: प्रदेश में दो दिन में 2 पुलिस अधिकारियों की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में...

Bihar News: बिहार में बीते दो दिनों में दो पुलिस अधिकारी की हत्या पर भड़कते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav Furious over two police officers killing in Bihar.
बिहार में दो दिनों में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर भड़के तेजस्वी। | Image: PTI/Republic

Bihar News: बिहार में बीते दो दिनों में दो पुलिसकर्मी की मौत मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर सीधा हमला किया है। दरअसल, पहले अररिया में एक दरोगा और फिर मुंगेर में ASI की मौत का मामला सामने आया है।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अपराध बढ़ रहा है, अपराधी बेलगाम हैं। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। बिहार में हर दिन 200 हत्याएं हो रही हैं, ज्वेलरी शोरूम की लूट, अपहरण, बलात्कार हो रहे हैं...नीतीश कुमार जमीनी स्तर पर रिपोर्ट लेंगे तो उनके प्रशासन स्तर पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। उनके राज में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अपराधी नियंत्रण से बाहर हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध पूरे बिहार में हो रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है। नीतीश कुमार गृह मंत्री भी हैं लेकिन बिहार की कानून व्यवस्था को ठीक करना उनके बस में नहीं है।"

बिहार में अपराधियों द्वारा पुलिस की हो रही हत्या

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 20 वर्षों की NDA सरकार में बिहार में सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित और सत्ता प्रायोजित अपराध सब रिकॉर्ड तोड़ चुका है। सत्ता, अपराधी और पुलिस के गठजोड़ ने नागरिकों का जीना मुहाल कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी है। अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों की हत्या हो रही है। प्रति माह सैकड़ों हत्याएं हो रही है। मुख्यमंत्री विधि व्यवस्था को लेकर बेसुध है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।

आम जनता तो छोड़िए बिहार में पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं

बिहार में पुलिसवालों की जान भी सुरक्षित नहीं है। अलग-अलग जिलों में पुलिस टीम पर हमले हो रहे हैं। दो दिनों  पहले अररिया में ASI राजीव रंजन की भीड़ ने हत्या कर दी थी। वहीं, अब बिहार के मुंगेर में घायल ASI संतोष कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को मुंगेर में उनपर धारदार हथियार से उस वक्त हमला हुआ था जब वो एक विवाद को सुलझाने पहुंचे थे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या, भीड़ ने किया था धारदार ह‍थियार से हमला; 2 दिनों में 2 पुलिसकर्मियों के मर्डर से सनसनी
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड