अपडेटेड 24 July 2025 at 18:44 IST

सफेद त्वचा पर दरारें, पूरा शरीर कटा-फटा... MP के रीवा में जन्म लेने वाले इस बच्चे को क्यों कहा जा रहा 'एलियन बेबी'? डॉक्टर भी हैरान

Rewa News: रीवा में एक अनोखे बच्चा का जन्म हुआ, जिसे एलियन बेबी भी कहा जा रहा है। क्योंकि नवजात की त्वचा सफेद पड़ी हुई है और पूरे शरीर पर दरारें नजर आ रहे हैं। बच्चे को देख हर कोई हैरान रह गया।

Follow : Google News Icon  
Alien like baby born in Rewa, Madhya pradesh
Alien like baby born in Rewa, Madhya pradesh | Image: Social Media

Madhya Pradesh Rewa news: आपने छह उंगलियों से लेकर दो सिर वाले कई अनोखे बच्चे को जन्म लेते देखा होगा। लेकिन अब मध्य प्रदेश के रीवा में जिस बच्चे ने जन्म लिया, उसे देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। बच्चे की त्वचा से लेकर आंखें-नाक कुछ ऐसा है, जिसे देख उसे 'एलियन बेबी' कहा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रीवा में इस बच्चे का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। दिखने में यह बच्चा एलियन जैसा लग रहा है। बच्चे की त्वचा काफी नाजुक और सूखी क्रैक वाली नजर आ रही थी।

बच्चे को देख हैरत में पड़ा हर कोई

मामला रीवा जिले के चाकघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार (23 जुलाई) सुबह नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे का जन्म हुआ। डिलीवरी के बाद मां तो स्वस्थ थी, लेकिन बच्चा असामान्य था। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वो दिखने में बेहद ही अजीब लग रहा था। उसके शरीर की त्वचा सफेद पड़ी हुई थी, जिसमें दरारें भी थी। उसका पूरा शरीर विकृत था।

नवजात की हालत नाजुक, इलाज जारी

नवजात की हालत देख बच्चे भी हक्के-बक्के रह गए। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को गांधी मेमोरियल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया ये भी जा रहा है कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके चलते उसे ऑक्सीजन पर रखा गया है। नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है।  

Advertisement

डॉक्टरों के मुताबिक नवजात को कोलोडियन नाम की एक बीमारी है, जिसमें शरीर की त्वचा मोटी हो जाती है। त्वचा में जगह-जगह दरारें भी पड़ने लगती हैं। इसकी वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जेनेटिक और नॉन जेनेटिक दोनों ही तरीकों से यह नवजात को हो सकती है। वहीं, ऐसी बीमारी के मामले बहुत ही रेयर देखने को मिलते हैं। वहीं, अगर सही समय पर इलाज न मिले तो ऐसी बीमारियां जानलेवा भी बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 5 साल से खुदाई कर हाथों में पड़ गए थे छाले, अब मिले 8 हीरे, मजदूर परिवार की चमक उठी किस्मत

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 18:44 IST