तड़पता रहा, चिल्लाता रहा, पिता ने कांच तोड़कर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन... खड़ी कार में जिंदा जला 4 साल का मासूम, इंदौर में दर्दनाक हादसा

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खड़ी कार में अचानक आग लगने से 3 साल 6 माह के मासूम की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indore Accident
Indore Accident | Image: Republic

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खड़ी कार में अचानक आग लगने से 3 साल 6 माह के मासूम की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मर्ग क्रमांक 18/26 धारा 194 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक का नाम चिराग और पिता का नाम संजय भायडीया बताया जा रहा है, जो रालामंडल, तेजाजीनगर इंदौर के निवासी हैं।

ये है पूरा मामला

घटना 20 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे इंदौर-खंडवा रोड स्थित बाबरीवाल के ढाबे के पास की है। जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च को धीरज चौहान की DJ गाड़ी खराब होने पर उसने संजय भायडीया को मदद के लिए बुलाया था। संजय अपने बेटे चिराग के साथ स्विफ्ट डिजायर कार (DL 8 CAD 3786) से मौके पर पहुंचे।

संजय ने अपनी कार DJ वाहन से करीब 40-50 फीट आगे खड़ी की और मनीष खैर, गोलू, रोशन और विकास के साथ DJ गाड़ी सुधारने में लग गए। इस दौरान मासूम चिराग कार के अंदर ही खेल रहा था।

Advertisement

अचानक कार में आग लग गई

इसी बीच करीब 11 बजे अचानक कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने राहगीरों और ढाबा संचालक की मदद से कार के शीशे तोड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण पानी और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मासूम चिराग बुरी तरह झुलस चुका था।

घटना के बाद चिराग को मध्यभारत अस्पताल महू ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः ईरान युद्ध के बीच रूस ने फोड़ा बम, 4 महीने के लिए पेट्रोल निर्यात रोका

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड