MP: सीधी में एसयूवी पलटने से बड़ा हादसा, प्रयागराज महाकुंभ जा रहे 4 लोगों की मौत

तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन मुधा पहाड़ पार करते समय पलट गया और हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने मोड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

Follow : Google News Icon  
Sidhi Accident news
Sidhi Accident news | Image: Representational

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे एक वाहन (एसयूवी) के रविवार रात सीधी जिले में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे उस समय हुई जब सिंगरौली जिले के बैढ़न से एसयूवी प्रयागराज की ओर जा रही थी।

एसपी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन मुधा पहाड़ पार करते समय पलट गया और हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने मोड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली स्टेशन पर घटना के एक दिन बाद बड़े बदलाव, 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, RPF जवानों की बढ़ेगी तैनाती

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड