MP NEWS: बालाघाट में शादी समारोह से वापस लौट रहीं 4 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी गिरफ्तार

एमपी के बालाघाट जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रही 4 बालिकाओं के साथ 7 युवकों ने सामूहिक दुराचार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Gangrape
Gangrape | Image: PTI

MP NEWS : बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रही 4 बालिकाओं के साथ 7 युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िताओं में 3 नाबालिग और 1 बालिग शामिल है। घटना के बाद आदिवासी समाज के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दर्दनाक वारदात 23 अप्रैल की रात को हुई। हट्टा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित एक गांव की 4 बालिकाएं और एक छोटा बच्चा ठाकुर टोला (गोदरी) गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 1 बजे वापसी के दौरान दुगलई के जंगल रास्ते में 7 युवकों ने इन 4 बालिकाओं से जबरन दुष्कर्म किया और धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम भगतपुर के निवासी हैं और एक छोटी बच्ची को छोड़ बाकी सभी बालिकाओं को निशाना बनाया गया।

पीड़ित बच्चों के परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

घटना से सहमी पीड़ित बच्चियां देर रात घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी। शिक्षा और संसाधनों की कमी के चलते परिजनों ने पहले 24 अप्रैल को गांव में ही बैठक की। फिर 25 अप्रैल को आदिवासी समाज के लोग पीड़ित परिवार के साथ हट्टा थाने पहुंचे। मामला गंभीर होने के चलते एसपी नागेंद्र सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंचे और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: किस दिन भूलकर भी न तोड़ें तुलसी? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड