अपडेटेड 25 February 2025 at 14:49 IST
MP के रीवा में बड़ा हादसा: SUV के ट्रक से टकराने से महाकुंभ से लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल
हादसा तब हुआ जब वाहन चालक को झपकी आ गई। पुलिस ने बताया कि कार ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है।
- भारत
- 1 min read

Rewa Accident News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रयागराज में महाकुंभ से लौटते समय एक वाहन के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की सीमा रीवा जिले से लगती है।
जिले के मनगवा पुलिस थाने की अधिकारी वर्षा सोनकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार रात करीब 10.30 बजे हुयी, जब वाहन चालक को झपकी आ गयी ।
पुलिस ने बताया कि कार ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी । उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi: शराब पॉलिसी बदलने से सरकारी खजाने को 2000 करोड़ का नुकसान, विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश होते ही खलबली
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 13:37 IST