मध्य प्रदेश: वर्दी में कोचिंग सेंटर का प्रचार करने के आरोप में महिला आरक्षक निलंबित

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक महिला आरक्षक को खाकी वर्दी में कोचिंग संस्थान का प्रचार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Madhya Pradesh: Female constable suspended for promoting coaching center in uniform
Madhya Pradesh: Female constable suspended for promoting coaching center in uniform | Image: PTI

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक महिला आरक्षक को खाकी वर्दी में कोचिंग संस्थान का प्रचार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला आरक्षक इंदौर के एक कोचिंग संस्थान के विज्ञापन में कथित तौर पर खाकी वर्दी पहने नजर आई थी। यह संस्थान पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराता है।

अधिकारी ने बताया कि रतलाम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर महिला आरक्षक का वीडियो विज्ञापन सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की।

लोढ़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में ने कहा, "यह पता चला है कि एक महिला कांस्टेबल सोशल मीडिया के माध्यम से वर्दी में एक निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार कर रही है। पुलिस अधीक्षक, रतलाम ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर उसे निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच की जा रही है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स के मालिकों में भयंकर लड़ाई, प्रीति जिंटा ने क्यों किया केस? जानें मामला

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड