'ऑपरेशन के लिए दवाई कम नहीं पड़नी चाहिए', दिल्ली ब्लास्ट से पहले शाहीन के फोन पर मैडम X ने भेजा था ये मैसेज; मैडम Z से भी मिले थे निर्देश

दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट मिला है। शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सएप मैसेज से पता लगा है कि मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi blast dr shaheen shahid reveals explosives collected 2 years panning to blast multi city
डॉ शाहीन शाहिद | Image: AP/X

दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट मिला है। शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सएप मैसेज से पता लगा है कि मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे।

सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि मैडम सर्जन ने उनसे बात करने के लिए उनके नंबर मैडम x और मैडम z के नाम से फोन लिस्ट में सेव किया था। इन दोनों ही नंबर में फोटो नहीं लगी है। जांच एजेंसी पता लगाने में जुटी है कि मैडम सर्जन के ये दो दोस्त कौन हैं?

भारत या पाकिस्तान, कहां के हैं दोनों?

जांच एजेंसी ये पता लगाने में जुटी हुई है कि ये उसके भारत के साथी हैं या पाकिस्तान के। मैडम x की तरफ से मैडम सर्जन को जुलाई के महीने में एक वाट्सएप भेजा गया, जिसमें मैडम z को जल्द ही सभी लोगों से मिलवाने की बात कही गई थी। एक मैसेज में शाहीन यानी मैडम सर्जन ने ये कहा है कि मैडम x आपने जो मेडिसिन मंगवाई थी वो इस हफ्ते पहुंच जाएगी, जिसपर मैडम x ने लिखा था कि ऑपरेशन के लिए दवाई कम नहीं पड़नी चाहिए। सूत्रों के अनुसार मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया गया था और
ऑपेरशन का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए कोडवर्ड में किया गया था।

मैडम Z से भी मिले थे निर्देश

इसी तरह से एक मैसेज मैडम z की तरफ से किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मैडम सर्जन आप हमदर्द ऑपेरशन पर ज्यादा ध्यान दीजिए।  ऑपेरशन हमदर्द महिला आतंकियों की फौज के लिए भर्ती के लिए प्रयोग हुआ था। मैडम x और मैडम z कौन महिलाएं हैं, इसके बारे में जांच एजेंसियां पता करने में जुटी हुई है।

Advertisement

आमिर को 10 दिन की कस्टडी

इस बीच दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए एक घातक कार बम विस्फोट के एक हफ्ते से भी ज्यादा समय बाद जांच टीमों ने विस्फोट के आत्मघाती हमलावर के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार करके एक और बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को कश्मीर के रहने वाले आमिर राशिद अली नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके बाद आज उसे NIA पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आमिर को 10 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

ये भी पढ़ेंः बिहार के CM नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, फिर इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड