आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल; छठ मनाने जा रहे थे सभी

मोहान रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lucknow Agra Expressway Accident
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 यात्री घायल हो गए। अधिकांश घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। बस राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री छठ मनाने जा रहे थे।  

हादसा सोमवार अहले सुबह मोहान रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास पहले टोल प्लाजा के आसपास हुआ। बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा (सारण) जा रही थी। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।

रेस्क्यू कर लोगों को निकाला गया बाहर

चीख-पुकार सुन कई स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कर्मियों ने कटर की मदद से बस को काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ड्राइवर भी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिवाड़ी से छपरा जा रही थी बस

विशाक जी ने कहा, "आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस और हमारी सभी एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना के अनुसार यह बस भिवाड़ी से बिहार की तरफ जा रही थी और उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। लगभग 45 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है...घायलों का इलाज जारी है। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है...इस दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई है..."। 

Advertisement

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और प्रभावित परिवारों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।Ie/

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी CM

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन मृतकों में से दो को लोकबंधु अस्पताल में और एक को केजीएमयू में मृत घोषित किया गया। 31 घायलों को लोकबंधु अस्पताल और 13 को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement

 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज लखनऊ-आगरा एक्प्रेसवे पर लखनऊ के पहले टोल के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। वहां लगभग 6-6:30 के बीच में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह बहुत ही दुखद घटना है। इसमें एक शख्स को मृत अवस्था में KGMU ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है और 2 शख्स को मृत लोक-बंधु ले जाया गया है। हमारे पास कुल 31 मरीज लोक-बंधु में है और 13 मरीज यहां ट्रॉमा सेंटर में हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था चल रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से मरीजों के परिजनों की जानकारी दी जा रही है... घटना कैसे हुए और किन कारणों से हुई है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।"

यह भी पढ़ें: कटनी में दिवाली पर हादसा, दुकान-मकान में भीषण अग्निकांड, 6 लोग जिंदा जले

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड