LPG Cylinder Price: नए साल के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, 111 रुपये हुआ महंगा
LPG Price 1 January 2026: नए साल पर LPG गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 जनवरी 2026 को एलपीजी सिलेंडर 111 रुपये महंगा हो गया है।
- भारत
- 2 min read

LPG Cylinder Price: नए साल की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। 2026 के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। इसमें 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है, जो आज से लागू हो गई है। हालांकि ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई है। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे पहले नवंबर और दिसंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 5 रुपये घटी थी, जबकि अक्टूबर में इसके दाम बढ़े थे। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार अप्रैल में बदलाव हुआ था।
सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये हो गई, जिसकी कीमत पहले 1580.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 1795 रुपये हो गई है। ये बीते महीने 1684 रुपये में मिल रहा था। वहीं, मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1642.50 रुपये हो गए, जिसकी कीमत पहले 1531.50 रुपये थी। वहीं, चेन्नई में सिलेंडर 1849.50 रुपये हो गए है, जो पहले 1739.50 रुपये में मिल रहा था।
लगातार घट-बढ़ रहे कमर्शियल सिलेंडर के दाम
इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें दिसंबर महीने में करीबर 10 रुपये, तो वहीं नवंबर में दाम 5 रुपये घटी थी। अक्टूबर में इसके दाम करीब 16 रुपये बढ़ाए गए थे। सितंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 51 रुपये तक की कटौती की गई थी। इस तरह हर महीने इसके दाम घट-बढ़ रहे है।
Advertisement
स्थिर बने हुए है घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
वहीं, बात घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की करें तो ये अप्रैल से ही स्थिर बनी हुई है। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 853 रुपए में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में दाम 868.50 रुपए बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Pan-Aadhaar Link: पैन-आधार लिंक है या नहीं? आप भी 1 मिनट में ऐसे चेक करें नहीं तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना