Ranveer Singh: रणवीर सिंह को धमकी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ​​हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ ​​हैरी बॉक्सर के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lookout circular issued against Harry Boxer
रणवीर सिंह को धमकी मामले में ​​हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी | Image: X/Instagram

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ ​​हैरी बॉक्सर के खिलाफ खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। ​​हैरी बॉक्सर पर एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने का आरोप है।  पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नोट के वेरिफिकेशन के बाद  हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि की थी। अब आरोपी के खिलाफ LOC जारी किया गया गया है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को बीते दिनों व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था,जिसमें खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले व्यक्ति ने 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। यह वॉइस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया था और इसमें कथित तौर पर गंभीर धमकियां दी गई थी। क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही है।

​​हैरी बॉक्सर के खिलाफ LOC जारी 

मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ ​​हैरी बॉक्सर के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नोट को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। वॉइस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

लोकेशन छिपाने के लिए VPN का किया इस्तेमाल 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने वॉइस नोट की जांच के लिए इसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को सत्यापन के लिए भेजा था। फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि यह आवाज हैरी बॉक्सर की है। इसके अलावा, पुलिस ने अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क किया ताकि नंबर की डिटेल्स और लोकेशन का पता लगाया जा सके। जांच में पता चला कि वॉइस नोट VPN का इस्तेमाल करके भेजा गया था ताकि भेजने वाले की असल लोकेशन छिपाई जा सके।

Advertisement

रणवीर सिंह की बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और साइबर सेल संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमण्यम ने शिकायत दर्ज कराई थी। धमकी मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके आवास के आसपास सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का दावा है कि हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है और वह कनाडा में छिपा हुआ है। एलओसी जारी होने से अब उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश आसान हो जाएगी और संभावित गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किले के पास धमाका करने की साजिश कर रहा लश्कर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड