अपडेटेड 27 July 2025 at 09:34 IST

Lonavala: युवती को जबरन कार में खींचा, अलग-अलग जगहों पर किया रेप; फिर सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार

महाराष्ट्र के लोनावाला में युवती से चलती कार में रेप का मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने पीड़िता को पहले जबरन कार में बिठाया और फिर दुष्कर्म किया।

Follow : Google News Icon  
Rape
Rape | Image: Representative/Freepik

Lonavala: महाराष्ट्र के लोनावाला शहर में युवती से चलती कार में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को पहले कार में बिठाया गया। इसके बाद चलती कार में रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवती को लोनावाला इलाके से कार में बैठाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो उसे जबरन बैठा दिया गया। इसके बाद कार को अलग-अलग जगह रोककर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम किया। बाद में उसे सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।

1 गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस निरीक्षक राजेश रामाघरे ने बताया कि इस मामले में लोनावाला शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में गैंगरेप

इससे पहले बिहार के गया से भी इसी तरह की वारदात सामने आई। यहां होमगार्ड बहाली में आई एक महिला अभ्यर्थी के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना बोधगया के बीएमपी-3 खेल मैदान की है जहां 25 जुलाई को महिला होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ हो रही थी।

Advertisement

इसी दौरान इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दौड़ते समय अचानक बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस से उसे मगध मेडिकल अस्पताल भेजने का प्रबंध किया।

पीड़िता का बयान दर्ज

पीड़िता के मेडिकल जांच के बाद उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती को एंबुलेंस में ले जाते वक्त कुछ देर के लिए होश आया था। उसने अधिकारियों को बताया कि उसी एंबुलेंस में 3 से 4 लोगों ने मिलकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कड़ा आक्रोश है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंदा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 09:21 IST