अपडेटेड 26 July 2025 at 21:11 IST
मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को रौंदा; 20 लोग घायल
Mumbai Pune Expressway: एक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से लगभग 10 से 12 गाड़ियां आपस में टकरा गई, इसमें लगभग 20 से 21 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।
- भारत
- 2 min read
Accident: मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप ट्रक एक को बाद एक 18 से 20 गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। इस हादसे में 20 से 21 लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर खपोली के पास हुआ है। हादसा दोपहर करीब 3:00 का बताया जा रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से लगभग 10 से 12 गाड़ियां आपस में टकरा गई, इसमें लगभग 20 से 21 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचत दल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त
घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह वाहनों को क्षति पहुंची है। बेकाबू ट्रक अपने आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। नई सुरंग से लेकर फूड मॉल होटल क्षेत्र का हाईवे का हिस्सा हादसे से की चपेट में आ गया है। जगह-जगह वाहन क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं और कई वाहनों को तो बहुत भारी नुकसान हुआ।
Advertisement
बेकाबू ट्रक ने 20 वाहनों को मारी टक्कर, 20 लोग घायल
एक अधिकारी के मुताबिक ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक का ड्राइवर नियंत्रण को बैठा बेकाबू कंटेनर ने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लक्जरी कारों सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी है। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें नवी मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 21:11 IST