Lohri Celebration in India: देशभर में लोहड़ी की धूम, CM रेखा गुप्ता और भगवंत मान ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, VIDEO

Lohri Celebration in India: आज यानि 13 जनवरी को दुनियाभर में मौजूद भारतीय धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मना रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्ली के हरियाणा भवन में लोहड़ी का पर्व मनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lohri Celebration in India
Lohri Celebration in India | Image: ANI

Lohri Celebration in India: आज यानि 13 जनवरी को दुनियाभर में मौजूद भारतीय धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मना रहे हैं। बहुत सी जगहों पर लोहड़ी जलाई जा रही है जिसके लिए बच्चों और महिलाओं के साथ साथ पुरुष भी सजधज कर तैयार हो रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्ली के हरियाणा भवन में लोहड़ी का पर्व मनाया।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने मनाई लोहड़ी

दिल्ली CMO ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे CM रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य लोगों के साथ दिल्ली के हरियाणा भवन में धूमधाम से लोहड़ी के त्योहार का आनंद उठाया। इस दौरान, वो काफी खुश नजर आ रही थीं। वो जलती अग्नि में मूंगफली और रेबड़ी अर्पित कर रही थीं।

इसके अलावा, एक और वीडियो चंडीगढ़ से सामने आया है जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ मिलकर पंजाब लोक भवन में लोहड़ी मनाई। 

देशभर में ऐसे मनाया जा रहा लोहड़ी का त्योहार

गौरतलब है कि लोहड़ी वाले दिन लोग एक जगह इकट्ठा होकर अग्नि जलाकर ये त्योहार मनाते हैं। लोहड़ी जलाने के बाद वो इसकी जलती हुई आग में भुनी हुई मूंगफली, पॉपकॉर्न, रेवड़ी और गुड़ जैसी चीजें अर्पित करते हैं। 

Advertisement

देशभर से लोहड़ी सेलिब्रेशन के ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देख आप भी झूम उठेंगे। जहां पंजाब में लोग नाच-गाकर लोहड़ी मना रहे हैं। वही मुंबई में भी लोगों ने अग्नि में मूंगफली और रेबड़ी अर्पित करते हुए त्योहार का लुत्फ उठाया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी लोग धूमधाम से अपनों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाते देखे जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंः Raghav Chadha: 'केंद्र सरकार को शुक्रिया', मोदी सरकार के किस फैसले के कायल हो गए गिग वर्कर्स की लड़ाई लड़ने वाले AAP सांसद राघव चड्ढा?

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड