J&K: रामबन में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बस पर पत्थर गिर जाने से महिला पर्यटक की मौत

J&K: रामबन में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बस पर पत्थर गिर जाने से महिला पर्यटक की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

J&K: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से एक पत्थर लुढ़क कर एक मिनी बस पर गिर गया, जिससे एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मेहर इलाके में हुई, जहां शुक्रवार रात एक एक पत्थर मिनी बस की खिड़की से टकरा गया जिससे बस में बैठी महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को रामबन के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मिनी बस जम्मू से रामबन जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। 

Advertisement

पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रूबी अग्रवाल के रूप में की है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने लिए शोक पुस्तिका कराएगा उपलब्ध

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड