गोवा-कर्नाटक हाईवे पर ट्रैफिक जाम, जानिए क्यों लगी है गाड़ियों की लंबी लाइन

Goa: गोवा-कर्नाटक हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर इस हाईवे पर भारी जाम लगने की वजह क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat HC Calls for Holistic Approach to Ahmedabad's Traffic, Green Cover Issues
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/Representational Image

Goa: गोवा में काली नदी पर बना एक पुल मंगलवार देर रात ढह गया, जिससे तटीय राज्य को कर्नाटक से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर भारी यातायात जाम लग गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक के कारवार शहर के एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि घटना के समय पुल के ऊपर से गुजर रहा एक ट्रक नदी में गिर गया। हालांकि, स्थानीय मछुआरों ने बाद में ट्रक चालक को सुरक्षित निकाल लिया।

अधिकारी के मुताबिक, कर्नाटक के सदाशिवगढ़ में काली नदी पर बना एक पुराना पुल मंगलवार देर रात करीब एक बजे ढह गया था। उन्होंने बताया कि लगभग एक दशक पहले एक नये पुल के निर्माण के बाद इस पुल का इस्तेमाल गोवा जाने वाले वाहनों के लिए किया जाता था।

कारवार पुलिस ने बताया कि काली नदी पर बने पुराने पुल के ढहने के बाद बुधवार तड़के नये पुल पर यातायात कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि, बाद में भारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई।

Advertisement

गोवा के कैनाकोना पुलिस थाने के प्रभारी हरीश राउत देसाई ने बताया कि नये पुल पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि पुराने पुल के ढह जाने के बाद कर्नाटक के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे थे कि नया पुल यातायात का अधिक बोझ झेलने में सक्षम है या नहीं।

देसाई ने कहा कि गोवा पुलिस राजमार्ग पर स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कारवार के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड