Delhi Rain: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट

Delhi Rain: दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update: Chance Of Rain Expected This Weekend With Strong winds
दिल्ली में बारिश | Image: X

Delhi Rain Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, जान लें व्रत के नियम

उसने बताया कि राजधानी में आज दिन में बादल छाये रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड