अपडेटेड 7 August 2024 at 10:28 IST

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, जान लें व्रत के नियम

Hariyali Teej 2024: आज हरियाली तीज के मौके पर व्रत रखने वाली महिलाओं को भूलकर भी कुछ काम नहीं करने चाहिए अन्यता उनका व्रत पूरा नहीं माना जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Hariyali Teej
हरियाली तीज व्रत नियम | Image: Freepik

Hariyali Teej 2024 Niyam: आज देशभर में हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और सलामती के लिए व्रत करती हूं। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

इस व्रत मं सुहागिन सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं और सारा दिन व्रत करने के बाद मां गौरी और शिवजी की पूजा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं तो आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन नियमों की अनदेखी करते हैं तो इससे व्रत असफल और खंडित माना जाएगा। तो चलिए जान लेते हैं कि हरियाली तीज के मौके पर आपको किन-किन नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

हरियाली तीज व्रत के नियम (Hariyali Teej 2024 Niyam)

  • हरियाली तीज पर व्रत करने वाली महिलाएं सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • सारा दिन आपको भगवान शिव और मां गौरी का नाम जपना है।
  • घर, मंदिर और अपने आस-पास की जगहों को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखना है।
  • इस दिन घर के पूजा घर की साफ सफाई कर उसे गंगाजल से शुद्ध जरूर करें।
  • व्रत के दिन दोपहर के समय न सोएं, यह अशुभ माना जाता है।
  • इस दिन काले या सफेद रंग के कपड़े भूलकर भी धारण न करें।
  • सुहागिन महिलाएं लाल या हरे रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार जरूर करें।
  • हरियाली तीज से एक दिन पहले अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाएं। ये काफी शुभ होता है।
  • इस व्रत में तामसिक चीजों से दूरी बनाएं रखें।
  • महिलाएं सात्विक जीवन शैली का पालन करें।
  • किसी पर क्रोध न करें न ही किसी का अपमान करें।
  • मन को शांत रखें।
  • किसी के साथ कड़वाहट के साथ पेश न आएं और अपशब्द न बोलें। 

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 10:28 IST