Manipur: जिरीबाम से बरामद 3 शव पोस्टमार्टम के लिए SMCH लाए गए, जानिए पूरा मामला

Manipur: मणिपुर के जिरीबाम से बरामद तीन शव पोस्टमार्टम के लिए एसएमसीएच लाए गए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Manipur: मणिपुर के जिरीबाम जिले में जिरी नदी में तैरते पाए गए तीन शव पोस्टमार्टम के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एसएचसीएच) लाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक महिला और दो बच्चों के अज्ञात शव शुक्रवार रात को सिलचर ले जाए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।

ऐसा संदेह है कि ये शव सोमवार को मणिपुर के जिरीबाम जिले से लापता हुए छह लोगों में से तीन लोगों के हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि वे पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने मृतकों की शिनाख्त के लिए तस्वीरें एकत्रित कर ली हैं।

Advertisement

इंफाल के जिरीबाम में पाए गए शवों का पोस्टमार्टम वहां बुनियादी ढांचे की कमी के कारण एसएमसीएच में किया जा रहा है।

असम के कछार जिले की सीमा से लगते मणिपुर के जिरीबाम जिले में हाल में हिंसा के बाद कछार में प्राधिकारियों को चौकन्ना कर दिया गया और सीमावर्ती इलाकों में चौबीस घंटे गश्त शुरू कर दी गयी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Kolkata: लकड़ी की दुकान में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड