Kolkata: लकड़ी की दुकान में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Kolkata: कोलकाता में लकड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BREAKING Massive fire in AG Colony in Patna
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Kolkata: कोलकाता के निमतला इलाके में शुक्रवार देर रात लकड़ी की एक दुकान में भीषण आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी की एक दुकान में आग लगने का पता देर रात करीब दो बजकर 15 मिनट पर लगा और यह आग आसपास की लकड़ी की दुकानों में भी फैल गयी।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि घटना के वक्त दुकानें बंद थीं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट या पास के एक गोदाम में रह रहे श्रमिकों द्वारा खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के कारण आग लगी।

पश्चिम बंगाल अग्नि एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस देर रात तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान की निगरानी की।

Advertisement

बोस ने बताया कि दमकल कर्मी यह जांच करेंगे कि क्या लकड़ी की दुकानों के मालिकों ने आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन किया।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास स्थित मकानों तक फैलने से रोक दिया लेकिन कुछ जगह पर आग पर पूरी तरह काबू पाने में थोड़ा वक्त लगेगा।

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने कैरोलिन लेविट को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव किया नामित

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड