अपडेटेड 26 July 2024 at 21:33 IST

Karnataka News: पति रजनीश की जगह शालिनी बनीं कर्नाटक की मुख्य सचिव, जानिए इनके बारे में...

वर्ष 1989 बैच की आईएएस अधिकारी शालिनी रजनीश अपने पति एवं निवर्तमान मुख्य सचिव रजनीश गोयल का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Follow : Google News Icon  
shalini rajneesh
शालिनी रजनीश | Image: Facebook

Karnataka News: कर्नाटक के विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि शालिनी रजनीश राज्य की नयी मुख्य सचिव होंगी।

वर्ष 1989 बैच की आईएएस अधिकारी शालिनी रजनीश अपने पति एवं निवर्तमान मुख्य सचिव रजनीश गोयल का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मंत्रिमंडल ने नये मुख्य सचिव की नियुक्ति पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को अधिकृत किया था। उन्होंने सरकार की वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के नाम को अंतिम रूप दिया है और आज मंत्रिमंडल को इसकी जानकारी दी।"

कर्नाटक में इस पद पर दो दशक से भी अधिक समय पहले आसीन होने वाले पहले दंपति बी के भट्टाचार्य और उनकी पत्नी टेरेसा भट्टाचार्य थीं।

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शालिनी रजनीश 1989 के आईएएस बैच की महिला टॉपर थीं। ग्रामीण विकास में पीएचडी की डिग्री रखने वाली शालिनी ने प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न विषयों पर कई किताबें लिखी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi News: 200 करोड़ के बड़े घोटाले का खुलासा, कोरोना काल में सरकार की आंखों में झोंकी धूल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 July 2024 at 21:33 IST