राजस्थान: IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने के लिए दो लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने गिरोह के मास्टरमाइंड बालमुकुन्द ईनाणी, जीवन वैष्णव और इकबाल टोपी की मास्टर आईडी से ‘क्लाइंट आईडी’ व पासवर्ड बना रखे है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने आईपीएल के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से जब्त रजिस्‍टरों में सात करोड़ रुपये का हिसाब मिला है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आरोपियों के पास से 16 मोबाइल, एक लैपटॉप, स्कैनर, सात रजिस्टर, चेक बुक और चार एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कपासन थाना और साइबर थाना पुलिस टीम ने कपासन कस्बे में ऋषि बारेगामा उर्फ कालू के घर पर दबिश दी, जहां ऋषि और उसका साथी शौकीन जाट आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहा था। 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने गिरोह के मास्टरमाइंड बालमुकुन्द ईनाणी, जीवन वैष्णव और इकबाल टोपी की मास्टर आईडी से ‘क्लाइंट आईडी’ व पासवर्ड बना रखे है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने तीन बैटिंग वेबसाइट पर ग्राहकों को आईडी पासवर्ड दे रखे हैं और ये अपनी ‘क्लाइंट आईडी’ से मोबाइल में ऐप पर द्वारा दोनों लाइव मैचों मे सट्टा लगवाते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'चाकू घोंप कर जिंदा पत्नी को सूटकेस...',हैवानियत के मामले में बेंगलुरु के इस इंजीनियर ने आफताब और मुस्कान को भी पीछे छोड़ा

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड