Rajasthan: BSF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Man fires bullet over late pizza delivery.
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बृहस्पतिवार को अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

जैसलमेर के वृत्ताधिकारी रूप सिंह इंदा ने बताया कि जवान कृष्ण कुमार पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था। वह शाहगढ़ इलाके में भानू सीमा चौकी पर तैनात था।

शाहगढ़ पुलिस थाने के अनुसार, जवान के यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, जब उसने खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने कहा, ‘गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और उसे मृत पाया।’

Advertisement

ये भी पढ़ें: Transrail Lighting का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 37 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड