Rajasthan: जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे 200 से अधिक गांव में छाया अंधेरा, बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप

जैसलमेर में रविवार रात आए भीषण तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। 1500 से अधिक बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 200 से ज्यादा गांव अंधेरे में हैं। पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। विद्युत विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर रही हैं, लेकिन पूर्ण बहाली में 48 घंटे लग सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Over 200 villages along the India-Pakistan border in Jaisalmer are plunged into darkness.
सीमा से सटे 200 से अधिक गांव में छाया अंधेरा | Image: Video Grab

Jaisalmer Weather News: राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में रविवार रात आए तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। करीब ढाई घंटे चले इस प्राकृतिक प्रकोप ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह ठर कर दिया।

विद्युत विभाग के अनुसार, तूफान में 1500 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए हैं, जबकि भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे 200 से ज्यादा गांव अभी भी अंधेरे में हैं। सम, खुईयाला, सियांबर, पिथला और पोलजी डेयरी समेत भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे भू-बेल्ट क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

जैसलमेर में रविवार रात अचानक आए तेज तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ये तूफान करीब ढाई घंटे चला, जिसने विद्युत विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। 33 केवी और 11 केवी लाइनों को भी व्यापक क्षति पहुंची है।

बिजली गुल, पानी का संकट भी गहराया

तूफान के कारण कई विद्युत उपकेंद्र प्रभावित होने से सैकड़ों फीडर बंद हो गए। रविवार रात से सोमवार को भी ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने से पेयजल योजनाएं भी बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को बिजली और पानी दोनों की दोहरी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी

भीषण गर्मी में बिजली और पानी दोनों की कमी ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। जैसलमेर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी ने बताया कि तूफान थमते ही डिस्कॉम की तकनीकी टीमें मैदान में उतर गई हैं। क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने, टूटे तारों को जोड़ने और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाली में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है।

उन्होंने कहा, “मुख्य फीडरों को प्राथमिकता देकर चालू करने की कोशिश की जा रही है। जिन इलाकों में नुकसान ज्यादा है, वहां बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है।”

Advertisement

प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। दूरदराज और सीमा क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: 'नीतीश जी को धन्यवाद देता हूं, कोई नोटिस नहीं; उन्होंने तुरंत आवास खाली कर दिया, ये राजतंत्र...', CM सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी पर साधा निशाना

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड