'नीतीश जी को धन्यवाद देता हूं, कोई नोटिस नहीं; उन्होंने तुरंत आवास खाली कर दिया, ये राजतंत्र...', CM सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी पर साधा निशाना

राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने के विवाद पर अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि यह राजतंत्र नहीं है कि आपको जो घर मिला है, आप उसी घर में रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rabri devi Bungalow Dispute
CM सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी पर साधा निशाना | Image: X/ANI

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है। राज्य सरकार की ओर राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास को खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद से ही बिहार के सियासत में यह मुद्दा गरमाया हुआ है। अब पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रतिक्रिया आई है।

बीते दिनों राबड़ी देवी ने सरकारी आवास खाली न करने का साफ संकेत देते हुए अपना रुख सख्त कर दिया है। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पहले नीतीश कुमार से आवास खाली करवा लें। फिर लालू की बेटी रोहिणी ने भी बंगला विवाद पर प्रतिक्रिया दी। अब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में राजतंत्र नहीं है-सम्राट चौधरी 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री बना था और नीतीश कुमार ने 1 मई को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। अपनी चिंता छोड़ दीजिए। यह राजतंत्र नहीं है कि आपको जो घर मिला है, आप उसी घर में रहेंगे। हम यहां अपने नहीं बल्कि जनता के कल्याण के लिए आए हैं।"

सरकारी आवास को निजी संपत्ति ना समझे-सम्राट चौधरी 

मंगलवार को शेखपुरा में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी बंगला किसी की निजी संपत्ति नहीं है। कुछ नेताओं की पूरी राजनीति अब सरकारी आवास बचाने तक सीमित हो गई है, जबकि सरकार का मुख्य दायित्व जनता की सेवा करना है।

Advertisement

राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को दी थी खुली चुनौती

बता दें कि नोटिस मिलने के एक दिन बाद शनिवार को पटना मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, "वे जगह खाली कराने के लिए फोर्स बुला सकते हैं लेकिन मैं बंगला खाली नहीं करूंगी। चाहे तो फोर्स बुलाकर सामान फेंकवा दें।"

यह भी पढ़ें: ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ खाएंगे जेल की हवा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड