Nurse murder case: बसवराज बोम्मई ने पीड़िता के घर जाकर व्यक्त की संवेदना

Nurse murder case: नर्स हत्या मामले में बसवराज बोम्मई ने पीड़िता के घर जाकर संवेदना व्यक्त की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Basavaraj Bommai
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसवराज बोम्मई | Image: Facebook

Nurse murder case: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि स्वाति ब्यादगी की हत्या मामले में ‘‘चूक’’ हुई हैं और केवल गहन जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री स्वाति के मसूर गांव स्थित आवास पर गए और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

रानीबेन्नूर में नर्स के रूप में काम करने वाली स्वाति तीन मार्च को लापता हो गई थी। बाद में उसका शव बरामद हुआ और उसके परिजनों ने अवशेषों की पहचान की। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच की और उसके प्रेमी नयाज को गिरफ्तार कर लिया।

बोम्मई ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस घटना को एक ‘‘सामाजिक बुराई’’ करार दिया और कहा, ‘‘युवतियों को विभिन्न तरह के लालच देकर गुमराह किया जा रहा है और फंसाया जा रहा है और बाद में उन्हें छोड़ दिया जा रहा है।’’

Advertisement

बोम्मई ने कहा कि पुलिस ने हालांकि तीन दिन बाद शव मिलने का दावा किया था, लेकिन उन्होंने अपनी जांच तभी तेज की जब स्वाति की मां ने उन्हें एक फोन नंबर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पुलिस की ओर से चूक का संकेत है। जब किसी गुमशुदा व्यक्ति की शिकायत दर्ज की जाती है तो आमतौर पर सूचना नजदीकी पुलिस थानों के साथ साझा की जाती है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ, जिससे कई संदेह पैदा होते हैं।’’

Advertisement

बोम्मई ने कहा कि इस घटना में कई लोग शामिल हैं और पूरी जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में सुबह धूप खिली, वायु गुणवत्ता 89 दर्ज

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड