Delhi Weather: दिल्ली में सुबह धूप खिली, वायु गुणवत्ता 89 दर्ज

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह धूप खिली, इसी बीच वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ रही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather update
दिल्ली में सुबह धूप खिली | Image: X

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप खिली रही और शहर की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 रहा।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्ष में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता रही।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसने कहा कि आज दिन में बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: https://www.republicbharat.com/business-news/petrol-diesel-ke-taja-daam-petrol-diesel-new-price-update-16th-march-2025

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड