सुरक्षाबलों ने मणिपुर के दो जिलों से 9 उग्रवादी किए गिरफ्तार

Manipur: सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kuki MLAs Demand Statewide AFSPA to Recover Looted Arms and Restore Peace in Manipur
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Manipur: सुरक्षाबलों ने इंफाल पूर्वी और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अपहरण और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोमपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के तहत शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के खाबेइसोई क्षेत्र से जबरन वसूली गतिविधि में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के नुंगोई अवांग लेईकाई इलाके से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (पंबेई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

Advertisement

इसने कहा, ‘‘गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इंफाल शहर एवं उसके आसपास हथियारों एवं गोला-बारूद लाने-ले जाने और जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।’’

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल जब्त की गई है।

Advertisement

इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को काकचिंग जिले के हियांगलाम नतेखोंग थोंगजिन इलाके में एक नदी के किनारे से दो ‘सिंगल बैरल’ बंदूक, एक ‘स्नाइपर’ राइफल, एक देसी पिस्तौल, पांच हथगोले, चार आईईडी, इंसास राइफल के कारतूस, नौ एमएम की एक पिस्तौल के साथ दो ‘हैंडसेट’ और एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया।

ये भी पढ़ें: केंद्र ने वायनाड पुनर्वास के लिए 529.50 करोड़ रुपये का ऋण किया मंजूर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड