नगा राजनीतिक मुद्दे का हो शीघ्र समाधान, गतिरोध जारी नहीं रह सकता: मुख्यमंत्री रियो

Nagaland: नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा है कि नगा राजनीतिक मुद्दे का हो शीघ्र समाधान, गतिरोध जारी नहीं रह सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Nagaland Chief Minister Neiphiu Rio
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो | Image: X- @Neiphiu_Rio

Nagaland: नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मंगलवार को कहा कि सरकार और राज्य के लोग नगा राजनीतिक मुद्दे के शीघ्र समाधान के पक्ष में हैं और वे नहीं चाहते कि गतिरोध जारी रहे। 

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के अपने जवाब में रियो ने कहा कि कई सदस्यों ने नगा राजनीतिक मुद्दे पर बात की, जो सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला एजेंडा है। 

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने काम रोकने पर 14 राजस्व अधिकारियों को किया निलंबित

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं कि हम इस तरह के गतिरोध में नहीं रह सकते।’’ 

उन्होंने कहा कि नगा लोगों की इच्छा है कि जल्द से जल्द एक सम्मानजनक, समावेशी और लोगों के लिए स्वीकार्य समाधान सामने आए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में छावनी पर आत्मघाती हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत, 6 आतंकवादी ढेर

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड