पंजाब सरकार ने काम रोकने पर 14 राजस्व अधिकारियों को किया निलंबित

Punjab: पंजाब सरकार ने काम रोकने पर 14 राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ludhiana Govt School Principal Suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representational Image/Social Media

Punjab: पंजाब सरकार ने प्रदर्शन कर रहे राजस्व अधिकारियों को संपत्ति निबंधीकरण का काम फिर शुरू करने की चेतावनी देने के कुछ घंटे बाद मंगलवार शाम को 14 ऐसे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

राज्य सरकार ने आज दिन में कहा था कि अधिकारी अपने काम पर लौट आएं अन्यथा निलंबन का सामना करने के लिए तैयार रहें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा के एक आदेश के अनुसार पांच तहसीलदार और नौ नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया है।

आदेश के मुताबिक इनमें से छह-छह अधिकारी मोगा और मुक्तसर जिलों में पदस्थ थे और दो फिरोजपुर जिले में कार्यरत थे।

Advertisement

राज्य सरकार का यह सख्त आदेश पंजाब राजस्व अधिकारी संघ द्वारा लुधियाना में धोखाधड़ी वाले भूमि सौदे में कुछ राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में संपत्ति निबंधीकरण (रजिस्ट्रेशन) कार्य को सात मार्च तक स्थगित किये जाने की कार्रवाई के एक दिन बाद जारी किया गया है।

राजस्व अधिकारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए थे, जिससे संपत्ति निबंधीकरण कार्य प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा हुई।

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी संपत्ति निबंधीकरण कार्य न करने के लिए राजस्व अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मेरठ में हत्या के 2 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड