मणिपुर के जिरिबाम गांव में उग्रवादियों ने हमला किया, फिर हिंसा भड़की

Militants attacked Jiribam: मणिपुर के जिरिबाम गांव में उग्रवादियों ने हमला किया, जिससे हिंसा भड़क गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur Violence
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Militants attacked Jiribam: मणिपुर में उग्रवादियों ने जिरिबाम जिले के एक गांव में हमला कर दिया जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने आधुनिक हथियारों से तड़के करीब पांच बजे बोरोबेकरा पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव को निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने बमबारी भी की।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फिर से हिंसा शुरू होने पर सुरक्षा बल बुजुर्ग लोगों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

Advertisement

जिरिबाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बोरोबेकरा घने जंगलों से घिरा है और एक पर्वतीय क्षेत्र है। पिछले साल मई में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद इस इलाके में ऐसे कई हमले हुए हैं।

राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संघर्षरत मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच नयी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिन बाद यह हिंसा हुई है।

ये भी पढ़ें: Tripura Rifles: त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड