Tripura Rifles: त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली

Tripura Rifles: त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Follow : Google News Icon  
suicide by shooting
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Shutterstock / Representative

Tripura Rifles: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया के तहत संचालित एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना में सुरक्षा के लिए तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने अपने एके-47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनिष चंद्रा ने बताया कि जानकारी मिली है कि सिंह पारिवारिक विवाद के कारण पिछले कुछ समय से तनाव में था। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी खदान में लगी थी। रात लगभग 10 बजे सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से अपने सीने में गोली मार ली।

चंद्रा ने बताया कि जब खदान में तैनात अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह सिंह के करीब पहुंचे तब उन्हें घटना के बारे में पता चला।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

कोरबा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि जवान राजस्थान का रहने वाला था। जानकारी मिली है कि उनका अपनी पत्नी से कुछ विवाद था, जो इस समय राजस्थान में हैं।

Advertisement

वर्मा ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Noida : महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड