Manipur: मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Manipur: मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ का सदस्य गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Police seize 600 grams of heroin in Assam, nine held
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Manipur: मणिपुर के काकचिंग जिले से प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 42 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मायेंगबाम मोमोचा मेइती के रूप में की गई है और उसे बृहस्पतिवार को बिजॉयपुर मथक लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह उग्रवादी संगठन जबरन वसूली और कई व्यक्तियों के घरों पर ग्रेनेड रखने के मामलों में संलिप्त पाया गया है।

बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के सिलसिले में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के आठ सदस्यों को पिछले वर्ष दिसंबर में इसी जिले से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले में एक अलग अभियान के दौरान छह आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद चुराचांदपुर के सैबोह गांव के वन क्षेत्र से बरामद किए गए।

Advertisement

पूर्वोत्तर राज्य में पिछले वर्ष मई से जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka: मंगलुरु पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा, 7 लोग गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड