Mangaluru: डायरिया और उल्टी की शिकायत के बाद 45 कैदियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mangaluru: मंगलुरु में डायरिया और उल्टी की शिकायत के बाद 45 कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fake Doctors Open Hospital in Surat, Shut Down a Day After Inauguration
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pexels| Repesentational Image

Mangaluru: मंगलुरु जेल के 45 कैदियों को डायरिया और इससे जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद बुधवार को सरकारी वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है और अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उसका उपचार किया जा रहा है।

जेल अधिकारियों के अनुसार, कैदियों को दोपहर के भोजन में चावल- सांभर और नाश्ते में ‘अवलक्की’ (पोहा) परोसा गया था।

कैदियों ने अपराह्लन करीब तीन बजे बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद सभी 45 कैदियों को सुरक्षा के बीच पुलिस वाहनों में अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने अस्पताल का दौरा किया और कैदियों का इलाज कर रहे चिकित्सकों से बात की।

अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Hathras stampede: न्यायिक समिति ने आयोजकों के कुप्रबंधन और अधिकारियों की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड