महाराष्ट्र सरकार की रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा

Tribute to Ratan Tata: महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
‘The Urge to Do More’: Ratan Tata’s Views on Life, Separation, and Doing The Right Thing
रतन टाटा | Image: Ratan Tata Instagram

Maharashtra government Tribute to Ratan Tata: महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। उनका बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: उद्योगपति टाटा का निधन भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: ममता बनर्जी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड