अपडेटेड 10 October 2024 at 09:58 IST
उद्योगपति टाटा का निधन भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: ममता बनर्जी
Mamata Banerjee on Ratan Tata: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उद्योगपति टाटा का निधन भारतीय उद्योग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
- भारत
- 2 min read

Mamata Banerjee on Ratan Tata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे भारतीय व्यापार तथा समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनका निधन भारतीय व्यापार जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने टाटा को भारतीय उद्योग जगत का सच्चा रत्न और विनम्रता एवं करुणा का प्रतीक बताया।
स्टालिन ने कहा, ‘‘उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया, बल्कि नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के लिए एक वैश्विक मानदंड भी स्थापित किया। राष्ट्र निर्माण, नवाचार और परोपकार के प्रति उनके अथक समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।’’
Advertisement
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्र टाटा की विरासत को सदैव संजोकर रखेगा। मंत्रालय ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया।
अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वह रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हैं।
Advertisement
अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि रतन टाटा नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक थे और उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्ति दोबारा पाना संभव नहीं है और वह उनके निधन से बहुत दुखी हैं।
अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने कहा कि इस क्षति को सहन करना बहुत कठिन है और उन्होंने टाटा को विदाई संदेश भेजा।
रतन टाटा (86) ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली और वह इस अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 09:58 IST