अपडेटेड 31 March 2025 at 10:38 IST

महाराष्ट्र के सभी विभागों को व्यय में संभावित वृद्धि का उल्लेख करने का निर्देश

Maharashtra: महाराष्ट्र के सभी विभागों को व्यय में संभावित वृद्धि का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Maharashtra Chief Secretary Sujata Saunik
महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक | Image: X

Maharashtra: महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने सभी विभागों से राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले किसी भी नए प्रस्ताव में आवंटित बजट से परे व्यय में संभावित वृद्धि का स्पष्ट उल्लेख करने का निर्दश दिया है।

राज्य में वित्तीय बाधाओं के संकेतों के बीच यह निर्देश शुक्रवार को जारी किया गया।

इसमें किसी भी नए प्रस्ताव के लिए व्यय में संभावित वृद्धि की पहचान करने में पारदर्शिता का आह्वान किया गया है, जिससे विभागों को उनकी वित्तीय प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह बनाया जा सके।

निर्देश में इस बात पर जोर दिया गया कि बिना यह स्पष्ट किए कि विभाग का व्यय उसके मूल आवंटन से कितना अधिक हो सकता है, कोई भी प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि अनावश्यक व्यय पर लगाम लगाने के लिए विभागों को निरर्थक व्यय को सीमित करने, अनावश्यक सरकारी योजनाओं को समेकित करने तथा जहां भी संभव हो, मुफ्त सेवाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में निरर्थक व्यय को कम करने, अनावश्यक योजनाओं को विलय करने तथा उत्पादक पूंजीगत व्यय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह राज्य की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, ताकि राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाई जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि अत्यधिक उधारी और निरर्थक व्यय प्रथाओं के कारण आवश्यक योजनाएं प्रभावित न हों।

Advertisement

गौरतलब है कि राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने किसानों को राज्य की मौजूदा वित्तीय बाधाओं का हवाला देते हुए ऋण माफी की घोषणा का इंतजार करने के बजाय समय पर अपने फसल ऋण की किस्तें चुकाने की पिछले सप्ताह सलाह दी थी।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्य के वित्त में संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया और कहा था कि कल्याणकारी योजनाओं, विकास तथा कर्मचारियों के वेतन के लिए धन उपलब्ध होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 March 2025 at 10:38 IST