Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Delhi-Heatwave
दिल्ली का मौसम | Image: PTI/File

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत रहा।

आईएमडी के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: झालावाड़ में सीएचसी में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत, जांच के आदेश

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड