भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी

Odisha Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi In Chhattisgarh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Image: @BJP4India

Odisha Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति को वास्तव में सम्मानित करता है। भारत ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व करता है।’’

उन्होंने ओडिशा के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा की और कहा कि केंद्र एवं ओडिशा सरकार ने पिछले साल राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Advertisement

उत्कल दिवस प्रतिवर्ष एक अप्रैल को मनाया जाता है। ओडिशा 1936 में बंगाल प्रांत से अलग होकर अस्तित्व में आया था।

ये भी पढ़ें: April Fools Day पर करनी है खुराफात! तो चुपचाप नोट कर लें ये प्रैंक आइडियाज, किसी को नहीं लगेगी भनक

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड