कर्नाटक के मंदिर से चोरी हुईं मूर्तियां चोरी के कुछ घंटों बाद बरामद

Karnataka: कर्नाटक के मंदिर से चोरी हुईं मूर्तियां चोरी के कुछ घंटों बाद बरामद कर ली गईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goddess Durga idol
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash

Karnataka: कर्नाटक के उडुपी जिले के श्री राम मंदिर से चोरी हुईं पंचलोह धातु की मूर्तियां चोरी के कुछ घंटों बाद नदी के किनारे से बरामद कर ली गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में घुसकर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण तथा हनुमान की मूर्तियां और दानपात्र चोरी कर लिये थे।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, चोरी की गई इन चीजों को नदी किनारे ही छोड़ दिया गया जिसके बाद तत्काल इन्हें बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जब मंदिर के सेवायत दैनिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसने बताया कि सेवायतों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि श्वान दस्ते ने चोरों की गतिविधियों का मंदिर से लगभग 600 मीटर दूर नदी किनारे पता लगाया, जहां एक आभूषण बरामद किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद गोताखोरों को लगाया गया और नदी से मूर्तियां तथा दान पेटी बरामद की गईं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कोटा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मोगा में शिवसेना समूह के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड