मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, दूसरे दिन 62 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Conclude the celebration with the visarjan ritual, where the idol is immersed in water. This symbolic act represents the departure of Lord Ganesha from your home and the promise of his return next year.
गणेश विसर्जन | Image: Unsplash

मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गणेश उत्सव शनिवार को शुरू हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और ‘सार्वजनिक मंडलों’ (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।

प्रतिमाओं का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मध्यरात्रि तक समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में 62,569 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Advertisement

बीएमसी ने कहा, ‘‘विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।’’

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को घरों में स्थापित 62,197 प्रतिमाओं और सार्वजनिक रूप से स्थापित 348 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Advertisement

प्राकृतिक जलाशयों में प्रदूषण से बचने के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में करीब 30 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालु डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और आखिरी दिन (अनंत चतुर्दशी) पर गणपति को विदाई देते हैं।

ये भी पढे़ंः Haryana Election: कांग्रेस ने 9 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, अब तक 41 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड