Kerala: सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति समेत 4 की मौत

Kerala: केरल में सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति समेत चार लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident news
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: META AI

Kerala: केरल के पथनमथिट्टा जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस से रविवार सुबह एक कार टकरा गई जिससे कार सवार नवविवाहित दंपति सहित परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे पुनालुर-मुवत्तुपुझा राज्य राजमार्ग पर हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार के यात्रियों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि कार बस से टकरा गई। बस तेलंगाना से सबरीमला तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी और बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पिछले महीने शादी करने वाले नवविवाहित दंपति मलेशिया से हनीमून मनाकर घर लौट रहा था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पीड़ितों के घर से मात्र 10 किलोमीटर दूर हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के लेखन संग्रह का विमोचन

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड