Elvish Yadav Arrested: 14 दिन के लिए जेल जाएंगे एल्विश यादव? रिमांड मांगने की तैयारी में नोएडा पुलिस

Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Elvish Yadav Arrested: यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि नोएडा पुलिस एल्विश यादव के लिए 14 दिनों की रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है।

आपको बता दें कि DCP नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की सूचना दी। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

ये है मामला

नोएडा पुलिस ने यहां एक पार्टी में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच के संबंध में यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यादव पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से एक हैं। अधिकारियों ने कहा कि पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की आपराधिक साजिश से संबंधित धारा 120बी के तहत दर्ज किया गया था। बाद में मामले को जांच के लिए सेक्टर-49 से सेक्टर-20 थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीष मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मामले की जांच कर रही सेक्टर-20 थाने की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।’’ रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता यादव ने मामले में संलिप्तता के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने पूर्व में उनसे पूछताछ की थी।

Advertisement

मामले में सेक्टर-49 थाने के प्रभारी उप निरीक्षक को हटा दिया गया था जहां प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला पशु अधिकार समूह ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

गत तीन नवंबर को सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से पांच कोबरा सहित नौ सांपों को मुक्त कराया गया था। आरोपियों के पास से सांप का 20 मिलीलीटर जहर भी जब्त किया गया था।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि यादव पार्टी हॉल में मौजूद नहीं थे और वे नशे के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल के पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।

पीएफए अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने यादव पर सांप का जहर अवैध रूप से बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

गत चार नवंबर को, यादव को राजस्थान के कोटा में पुलिस ने पूछताछ के लिए उस समय कुछ देर के लिए रोका था, जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे लेकिन जल्द ही उन्हें छोड़ दिया गया।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव की तारीख में बड़ा बदलाव, अब अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम में 2 जून को होगी वोटों की गिनती

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड