Karnataka: यौन उत्पीड़न का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक गिरफ्तार

Karnataka: यौन उत्पीड़न का कथित वीडियो वायरल होने के बाद एक पुलिस उपाधीक्षक गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
सांकेतिक फोटो | Image: Freepik

Karnataka: एक पुलिस उपाधीक्षक ने अपने पास शिकायत लेकर आयी एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय अधिकारी की पहचान रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है और वह मधुगिरी में डीएसपी के पद पर तैनात थे।

कथित वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, कथित घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब महिला भूमि विवाद की शिकायत करने तुमकुरु में रामचंद्रप्पा के कार्यालय गई थी।

महिला ने आरोप लगाया है कि वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसे गलत तरीके से छुआ।

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Bengal: भाजपा नेता की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड