Bengal: भाजपा नेता की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार

Bengal: बंगाल में भाजपा नेता बिजॉय कृष्ण भुनिया की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Bengal: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिजॉय कृष्ण भुनिया की हत्या में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि मोहन मंडल को एनआईए ने बृहस्पतिवार को भुनिया की हत्या से जुड़े मामले में पुणे से गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के गोरामहल गांव में भुनिया की मई 2023 में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।

एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंडल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वह इस मामले में गिरफ्तार किया जाने वाला तीसरा आरोपी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पूर्व उपायुक्त की हिरासत से जुड़े मामले में 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करे ED: झारखंड HC

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड