अपडेटेड 6 June 2024 at 10:52 IST
दिल्ली: तिहाड़ जेल में खूनी झड़प, दो गैंग के कैदियों में हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला
Tihar: तीन कैदी तिहाड़ जेल के अस्पताल में बनी ओपीडी में इलाज के लिए गए थे। इसी दौरान इनके बीच विवाद हो गया।
- भारत
- 2 min read

Delhi News: दिल्ली के तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आई है। तिहाड़ जेल में कैदियों में खूनी झड़प हुई है। जेल में बने अस्पताल की ओपीडी में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हुई।
बताया जा रहा है कि हितेश, गौरव और गुरिंदर नाम के तीन कैदी तिहाड़ जेल के अस्पताल में बनी ओपीडी में इलाज के लिए गए थे। इस दौरान इनके बीच इलाज कराने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गौरव और गुरिंदर ने हितेश के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तिहाड़ प्रशासन ने घायल कैदी हितेश को डीडीयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
गोगी और टिल्लू गैंग से जुड़े थे कैदी
वहीं, तिहाड़ प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दे दी है। बता दें कि बदमाश हितेश गोगी गैंग से है और गौरव और गुरिंदर टिल्लू गैंग से जुड़े हुए है।
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से एक बयान में बताया गया, ''5 मई को दोपहर में डीडीयू से थाना हरि नगर में सूचना मिली कि तिहाड़ जेल से एक घायल को अस्पताल लाया गया है। उसी के आधार पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।मामला यह पाया गया कि तिहाड़ जेल में झगड़ा हुआ था, जिसमें हितेश उर्फ हैप्पी नाम के शख्स (गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है) पर हमला हुआ था। फिलहाल हमलावरों की पहचान को लेकर पुष्टि हो रही है।"
Advertisement
बयान में कहा गया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।''
इससे पहले अप्रैल महीने में भी तिहाड़ जेल के कैदियों के बीच हिंसक झड़प हुई थीं। इस दौरान दो गुटों के कैदी आपस में भिड़ गए थे। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर सुए तक से अटैक किया था। घटना में चार कैदी घायल हुए थे।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 June 2024 at 10:28 IST