छत्तीसगढ़: कबीरधाम में छह महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश

जिले में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सोमवार को उनके संबंधित क्षेत्रों में पहली बैठक के दौरान हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhattisgarh news, Kabirdham, Panchayat Sachiv Viral Video
छह महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली | Image: Video Grab

कवर्धा, चार मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के एक गांव में नवनिर्वाचित छह महिला पंचों के पतियों ने उनकी जगह कथित तौर पर पद की शपथ ली, जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। कथित घटना सोमवार को पंडरिया विकासखंड के परसवारा ग्राम पंचायत में हुई।

कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि परसवारा गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पंडरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

11 वार्ड पंचों में 6 महिलाएं शामिल 

उन्होंने बताया कि जिले में हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सोमवार को उनके संबंधित क्षेत्रों में पहली बैठक के दौरान हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, परसरवारा ग्राम पंचायत में चुने गए 11 वार्ड पंचों में छह महिलाएं शामिल हैं, जबकि सरपंच पुरुष है।

पंचायत सचिव ने इन छह महिला पंचों की जगह उनके पतियों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद की शपथ दिलाई। वीडियो में सभी पुरुष सदस्यों को शपथ लेते देखा जा सकता है। कुछ स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को महिला सशक्तिकरण का मजाक करार दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह गलत उदाहरण पेश करेगा और इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

ये भी पढ़ें: अबू आजमी के समर्थन में उतरे मौलाना बरेलवी, औरंगजेब पर बोले- मुस्लिम बादशाहों से गलती हुई लेकिन आज मोदी के भारत की बात हो…

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड