Maharashtra: ठाणे में बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज

Maharashtra: ठाणे में बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Image: PTI
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Image: PTI

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली चोरी के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के अधिकारियों ने 31 जनवरी को भिवंडी क्षेत्र के कोणगांव में कई घरों में छापे मारे।

उन्होंने पाया कि कुछ निवासियों ने मीटर के बजाए सीधे खंभों से बिजली के तार जोड़े हुए थे। 

शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह उन्होंने मई 2023 और अक्टूबर 2024 के बीच बिजली खपत की जिससे बिजली कंपनी को 5.35 लाख रुपये से अधिक की चपत लगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Air India Express ने मंगलुरु और दिल्ली के बीच शुरू की डेली डायरेक्ट फ्लाइट सेवा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड