Accident News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में नाबालिग समेत 3 लोगों की मौत

ट्रक खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था तभी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident News
छत्तीसगढ़ में हादसा | Image: META AI (Representative)

Chhattisgarh Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क पर खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकराने से एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानकी गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि एक ट्रक खराब हो जाने के कारण सड़क पर खड़ा था तभी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष साहू (17), अनिल साहू (18) और विकास ठाकुर (22) के रूप में हुई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP: रीवा में आदिवासियों के बंधक से युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI की मौत, कई अधिकारी घायल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड