Avalanche In Badrinath: लगातार बारिश और भारी बर्फवारी के चलते टूटा ग्लेशियर, रेस्क्यू कर 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाला

Avalanche In Badrinath: उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फवारी के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा में बृहस्पतिवार को हिमखंड टूटने से वहां रह रहे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Avalanche In Badrinath
Avalanche In Badrinath | Image: Meta AI

Avalanche In Badrinath: उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फवारी के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा में बृहस्पतिवार को हिमखंड टूटने से वहां रह रहे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए ।

प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि इनमें से 16 को बाहर निकाल लिया गया है जबकि 41 अन्य फंसे मजूदरों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बचाव और राहत कार्य शुरू किया ।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम और लगातार गिर रही बर्फ के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है ।

Advertisement

रतूड़ी ने बताया कि हिमखंड माणा में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजूदरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर गिरा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Avalanche In Badrinath: 'भगवान बदरी से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने...', चमोली हादसे पर CM धामी ने क्या कहा?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड